भोपाल, फरवरी 2013/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी को देर से उठाया सही कदम बताते हुए कहा है कि आतंकवादी अफजल गुरू की फांसी से सारे देश में प्रसन्नता है। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश की सर्वोच्च संस्था संसद पर आतंकी हमले के दोषी को फांसी में इतनी देर क्यों लगी। भारत एक शांति प्रिय देश है पर देश की सुरक्षा से कोई छेड़ छाड़ करें इसे सहन नहीं किया जायेगा, यह संदेश देना बहुत आवश्यक है। देश हित को सर्वोपरि रखना चाहिये और आतंकवाद को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाना चाहिये।