भोपाल, फरवरी 2013/ लोकायुक्त छापे में करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति पाए जाने पर सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी और उज्जैन के पूर्व मुख्य वन संरक्षक बी.के. सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
श्री सिंह को छापे के तत्काल बाद कार्यपालिक निदेशक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल के पद पर स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए थे। 7 फरवरी को ही विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त द्वारा बी.के. सिंह से अनुपातहीन संपत्ति उजागर होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद वन विभाग द्वारा उनका निलंबन का आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, भोपाल रहेगा।