भोपाल, जनवरी 2013/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुए हैं। इनमें से चार-चार को वीरता और विशिष्ट सेवा पदक तथा 17 को उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त हुए हैं।
विशिष्ट सेवा पदक श्रेणी में प्रदेश के अधिकारियों में श्री तरुण कुमार घोष, अपर पुलिस महानिदेशक सागर, श्री मुनीराजू व्यंकटप्पा चिंतामणि, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री पवन कुमार जैन अपर पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल तथा श्रीमती अरुणा मोहन राव अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक श्रेणी में प्रदेश के सत्रह पुलिस कर्मियों में श्री माखन सिंह कंवर, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन सेवा, इंदौर, श्री मकरंद देउस्कर उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर, श्री उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट, श्री दातला श्रीनिवास वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन, श्री रामशैया चौबे पुलिस अधीक्षक, नीमच, श्री अनिल सिंह कुशवाह पुलिस अधीक्षक, इंदौर, श्री विनीत खन्ना पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर, श्री रवीन्द्र कुमार चन्दरे, सहायक सेनानी 35वीं बटालियन, विशेष सशस्त्र बल, मण्डला, श्री असलाराम कम्पनी कमाण्डर, 29वीं बटालियन, विशेष सशस्त्र बल, दतिया, श्री रामदास इवनती, कम्पनी कमाण्डर, 8वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल, छिन्दवाड़ा, श्री विनोद कुमार शर्मा, निरीक्षक सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री रमाशंकर द्विवेदी, कांस्टेबल, स्पेशल ब्रांच, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्रीमती अंजना रियूबेन, सूबेदार, एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री निर्मल कुमार धस्माना, सूबेदार, 26वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल, गुना, श्री कौशलेन्द्र तिवारी, सूबेदार, स्पेशल ब्रांच पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री महेश किशन मित्रा, सूबेदार, स्पेशल ब्रांच, पुलिस मुख्यालय, भोपाल और श्री सुरेन्द्र कुमार जैन, सूबेदार ईओडब्ल्यू, भोपाल शामिल हैं।
वीरता पदक श्रेणी में प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों में स्व. श्री वीरसिंह सप्रे, निरीक्षक (मरणोपरांत), स्व. श्री डी.पी. गुप्ता, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), स्व. श्री शिवप्रताप सिंह, कांस्टेबल (मरणोपरांत) और श्री जितेन्द्र कुमार पांचाल, कांस्टेबल शामिल हैं।