भोपाल, मार्च 2013/ राज्यपाल राम नरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दोनों नेताओं ने अपने संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि का पर्व मानव मात्र को सत्य के ज्ञान द्वारा अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाता है तथा सच्चाई का मार्ग दिखाता है। यह पर्व हमें अच्छे कर्म करने और अहिंसा पर चलने की सीख देता है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने इस पुनीत अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है।