भोपाल, जून 2013/ मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह और भाजपा तथा कांग्रेस के कई नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
नेताओं ने कहा है कि श्री शुक्ल देश के जैसे नेता का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूरा जीवन राजनीति के माध्यम से देश सेवा के लिये समर्पित किया। श्री शुक्ल के निधन से देश ने एक सुदीर्घ राजनीतिक अनुभवों का धनी और प्रखर व्यक्तित्व खो दिया है। स्व. शुक्ल राजनीति की नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा-स्त्रोत रहेंगें।