भोपाल, दिसंबर 2012/ राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पमनदास मनवानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
दोनों नेताओं ने कहा है कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में श्री मनवानी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। अंग्रेजी हुकूमत के उस दौर में जब राष्ट्र हित की चर्चा करने पर भी जेल में डाल दिया जाता था, श्री मनवानी ने भारत छोड़ो आन्दोलन में सक्रिय होकर अंग्रेजों से लोहा लिया। उन्होंने श्री मनवानी की आत्मा की शांति तथा परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।