Eyeshadow - Egypt के लोगों द्वारा पहले भी आई शैडो का उपयोग किया जाता था। पहले Egypt की महिलाएं Copper Ore यानी ताम्बे के अयस्क का इस्तेमाल बतौर आईशैडो करते थे।
Compact Powder - प्राचीन काल में महिलाएं कॉम्पैक्ट पाउडर की जगह चावल के आटे का इस्तेमाल करती थी। चावल के आटे को महीन पीसकर उसे छाना जाता था और फिर उसे चेहरे पर लगाया जाता था।
Kajal - प्राचीनकाल में भारतीय महिलाएं काजल प्राकर्तिक चीजों से बनाती थी और इसका इस्तेमाल पुरुष भी करते थे। उस दौर में महिलाएं चंदन की लकड़ी जलाकर उसकी राख को घी में मिलकर उससे अपना श्रृंगार करती थी।
Lipstick - रोमन राज्य में लिपिस्टिक का इस्तेमाल सिर्फ सेक्स वर्कर्स से जुड़ा था। World War के दौरान ब्रिटेन में महिलाओं का लिपस्टिक लगाना नेशनल ड्यूटी माना जाता था। सिंधु घाटी सभ्यता की खुदाई में भी ऐसे कई सबूत मिले है जिनसे पता चलता है कि, तब भी होंठों को रंगने का चलन था।
Bindi - प्राचीन काल में माथे या बिंदी के बिना महिलाओं के 16 शृंगार को अधूरा माना जाता था। उस दौर में महिलाओं की बिंदी को उनकी तीसरी आंख के तौर पर देखा जाता था।
Cosmetic Products - प्राचीन काल में महिलाएं, कॉस्टोसरुट, पोगनिया मटर और लेबाक के पत्ते, देवदार और बरबेरी की लकड़ी को सुखाकर उसके बाद उसे भूनकर विशेष कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स तैयार करती थी।
Makeup का बंटवारा - पुराने समय में मेकअप को जाती और स्टैंडर्स के बीच बांट दिया गया था, लेकिन फील और नाटकों ने इस परंपरा को तोड़ दिया।