डॉ. अरुण कुमार पांडेय हिमालयन सोसाइटी के अध्यक्ष निर्वाचित
भोपाल/ मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ. अरुण कुमार पांडेय को 'ईस्ट हिमालयन सोसाइटी फॉर स्पर्मेटोफ़ाइट टैक्सोनॉमी' का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। कलकत्ता विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. पांडेय के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
डॉ. अरुण कुमार पांडेय का वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अब तक वनस्पतियों की 15 नई प्रजातियों की खोज की है। वर्तमान में वे 'इंडियन एसोसिएशन फॉर एंजियोस्पर्म टैक्सोनॉमी' और 'एसोसिएशन ऑफ प्लांट टैक्सोनॉमी' के उपाध्यक्ष भी हैं। भारत में 'पादप मॉलिक्यूलर टैक्सोनॉमी' को लोकप्रिय बनाने का श्रेय प्रोफेसर पाण्डेय को ही जाता है।
'ईस्ट हिमालयन सोसाइटी फॉर स्पर्मेटोफ़ाइट टैक्सोनॉमी' एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था है, जो मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्र में पौधों की विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण और शोध के लिए कार्य करती है। डॉ. पांडेय का नेतृत्व वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में संरक्षण के प्रयासों को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।