इसके पहले अमेरिका द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच युद

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब महायुद्ध में बदलेगा?

US President Donald Trump

Russia and Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और खतरनाक हो सकती है। ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, 'यूक्रेन रूस से खोए हुए सभी क्षेत्रों को वापस जीत सकता है।' उन्होंने इस युद्ध में नाटो देशों की भूमिका पर भी स्टेटमेंट दिया। 

इसके पहले अमेरिका द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने का प्रयास किया गया था। आलस्का में हुई ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद संघर्ष रुकने की उम्मीद की जा रही थी, हालांकि ऐसा कुछ हो नहीं पाया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया - "यूक्रेन - रूस की सैन्य और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से जानने और समझने के बाद, और रूस को हो रही आर्थिक परेशानी को देखने के बाद, मुझे लगता है कि, यूरोपीय संघ के समर्थन से, यूक्रेन पूरी तरह से लड़ने और यूक्रेन को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने की स्थिति में है। समय, धैर्य और यूरोप और विशेष रूप से नाटो, जहां से यह युद्ध शुरू हुआ था, के वित्तीय समर्थन के साथ, यह एक बहुत अच्छा विकल्प है।"

height=789

पुतिन और रूस बड़े आर्थिक संकट में हैं : "क्यों नहीं? रूस साढ़े तीन साल से बिना किसी उद्देश्य के एक ऐसे युद्ध में लड़ रहा है जिसे जीतने में एक वास्तविक सैन्य शक्ति को एक सप्ताह से भी कम समय लगना चाहिए था। यह रूस को अलग नहीं कर रहा है। वास्तव में, यह उन्हें "कागज़ी शेर" जैसा बना रहा है। जब मॉस्को और रूस के सभी बड़े शहरों, कस्बों और ज़िलों में रहने वाले लोगों को पता चलेगा कि इस युद्ध में असल में क्या चल रहा है, उनका ज़्यादातर पैसा यूक्रेन से लड़ने में खर्च हो रहा है तो यूक्रेन अपने देश को उसके मूल स्वरूप में वापस ले पाएगा। कौन जाने, शायद उससे भी आगे जा पाए। पुतिन और रूस बड़े आर्थिक संकट में हैं, और यही समय है यूक्रेन को कुछ करने का। बहरहाल, मैं दोनों देशों के अच्छे होने की कामना करता हूं। हम नाटो को हथियार देते रहेंगे ताकि नाटो उनके साथ अपनी मर्ज़ी से काम ले सके। सभी को शुभकामनाएं।"