भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मध्‍यप्रदेश के धार से 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' की शुरुआत होगी। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देगा।

अभियान को लेकर मध्‍यप्रदेश के नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और यूनीसेफ ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की शुक्रवार को बैठक की। मिशन डायरेक्टर डॉ. सलोनी सिदाना ने बताया कि महिलाएं अक्सर परिवार की देखभाल में अपना स्वास्थ्य नज़रअंदाज़ कर देती हैं। इस अभियान का मकसद महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, एनीमिया से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली जैसे मुद्दों पर काम किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से रोज़ाना कम से कम एक घंटा खुद की देखभाल के लिए निकालने की अपील की और पुरुषों से उन्हें सहयोग देने का आग्रह किया।

आईईसी ब्यूरो की डायरेक्टर डॉ. रचना दुबे ने कहा कि कई किशोरियाँ पीसीओएस जैसी बीमारियों से पीड़ित होती हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती। उन्होंने सभी से सोशल मीडिया पर #SwasthNariSashaktParivar हैशटैग का इस्तेमाल कर जागरूकता फैलाने की अपील की।

यूनिसेफ मध्य प्रदेश के प्रमुख अनिल गुलाटी ने कहा कि सोशल मीडिया महिलाओं और किशोरियों में  स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। अभियान के दौरान आयुष्मान आरोग्य केंद्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच व इलाज जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

साउथ में बिना डबिंग ही
पाकिस्तान और खाड़ी के देशों में बैन
बंद कमरे में पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी की मीटिंग, जानिए क्या हुई बात ?
वोट काटू पार्टी बनी कांग्रेस, जनता का
आतंकवाद - जरूरी है खबरों की गेटकीपिंग, तय हों मीडिया कवरेज की हदें
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन