राकेश अचल

नागिन सेंक रही है धूप जरा ठहरो

दमक रहा है उसका रूप जरा ठहरो
*
घर से निकली है अक्षत यौवन लेकर

प्रिय के लिए, साथ में कोरा मन लेकर

मौसम है उसके अनुरूप, जरा ठहरो

नागिन सेंक रही है धूप, जरा ठहरो
*
डस लेगी यदि बिफर गई ये विष कन्या

है स्वभाव से अल्हड़ वैसे ये वन्या

हैं आसक्त हजारों भूप, जरा ठहरो

नागिन सेंक रही है धूप, जरा ठहरो
*
इतराती, बल खाती जब ये चलती है

देख इसे हिरणों की छाती जलती है

चढ़ जाती है हर स्तूप, जरा ठहरो

नागिन सेंक रही है धूप, जरा ठहरो
*
प्रिय से मिलकर बेसुध होकर झूमेगी

विष उड़ेल देगी, अधरों को चूमेगी

विचलित होंगे वापी, कूप जरा ठहरो

नागिन सेंक रही है धूप, जरा ठहरो
*
नागिन सेंक रही है धूप, जरा ठहरो...

12 वर्षों से निशुल्क योग के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहीं योगदूत शैलजा
क्या अब इतिहास को भी फोटोशॉप किया जाएगा?
अब अपराधी जेब नहीं, मन को निशाना बना रहे हैं
ममता की जड़ों से उगता हरित भारत
रुकी नहीं... थकी नहीं... अनादि भारत की जर्सी लेकर लौटी
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन