राकेश अचल

मिलती है, अधिकार से छुट्टी ले ली है
ख़बरों ने अखबार से छुट्टी ले ली है
*
जाने क्यों दोहराव नहीं अच्छा लगता
मैंने हर किरदार से छुट्टी ले ली है
*
गाल फुलाने से हासिल क्या होता है
उसने मुझसे प्यार से छुट्टी ले ली है
*
मेरी छुट्टी रद्द नहीं होने वाली
मैंने जिम्मेदार से छुट्टी ले ली है
*
छुट्टी पर हैं बहुत दिनों से बेखटके
इसीलिए सरकार से छुट्टी ले ली है
*
छुट्टी मिलना वैसे मुश्किल काम है सर
मौका था, दो-चार से छुट्टी ले ली है
*
लोकतंत्र की फ़िक्र करें करने वाले
बाकी थी, इतवार से छुट्टी ले ली है
*
आप कीजिए काम, कमेरे जो ठहरे
हमने कारोबार से छुट्टी ले ली है

12 वर्षों से निशुल्क योग के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहीं योगदूत शैलजा
क्या अब इतिहास को भी फोटोशॉप किया जाएगा?
अब अपराधी जेब नहीं, मन को निशाना बना रहे हैं
ममता की जड़ों से उगता हरित भारत
रुकी नहीं... थकी नहीं... अनादि भारत की जर्सी लेकर लौटी
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन