बॉलीवुड के ऑन एंड ऑफ फ्रेंड सलमान खान और शाहरुख खान ने एक-दूसरे से नहीं लड़ने का फैसला किया है. दोनों के बीच ईद पर होने वाली टक्कर में शाहरुख पीछे हट जाने में ही अपनी भलाई समझी है. बताया जा रहा है कि एसआरके ने ये फैसला फैन के कारण लिया है.

दरअसल, इस साल ईद पर शाहरुख खान की फिल्म रईस और सलमान खान की फिल्म सुल्तान साथ में रिलीज होने वाली थी. दोनों के बीच होने वाली इस बॉक्सऑफिस की टक्कर का सभी को बेसब्री से इंतजार था, हालांकि अब रईस की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

बताया जा रहा है कि रईस की टीम ने ये डिसीजन शाहरुख की फिल्म फैन के एवरेज बिजनेस को देखते हुए लिया है. टीम का मानना है कि सलमान और शाहरुख की फिल्मों को एक साथ रिलीज करने पर दोनों ही मूवीज को नुकसान उठाना पड़ता.

फिल्म के दोनों प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक सामूहिक बयान में कहा है, 'फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना कोई आसान फैसला नहीं था. हम समझ सकते हैं कि 'रईस' एक बड़ी फिल्म है और इसका सही प्रदर्शन होना बहुत जरूरी है इसलिए रईस की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 26 जनवरी, 2017 तय की गई है.

साउथ में बिना डबिंग ही
पाकिस्तान और खाड़ी के देशों में बैन
बंद कमरे में पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी की मीटिंग, जानिए क्या हुई बात ?
वोट काटू पार्टी बनी कांग्रेस, जनता का
आतंकवाद - जरूरी है खबरों की गेटकीपिंग, तय हों मीडिया कवरेज की हदें
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन