यशराज फिल्म में पहली बार एक साथ काम कर रहे सलमान खान और अनुष्का शर्मा शूटिंग के दौरान आसपास की लोकेशन्स पर जमकर मस्ती भी कर रहे हैं. इसके वीडियो फिल्म के डायरेक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किए.

दरअसल, सलमान और अनुष्का इन दिनों फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं. दोनों इस फिल्म में पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग अभी पंजाब में ही जारी है, जहां ये दोनों सितारे खेतों में जाकर वहां से गन्ने और टमाटर खाते दिखाई दिए.

इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इन दोनों का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया जो अब वायरल हो चुका है.

गौरतलब है कि फिल्म सुल्तान अली खान (सलमान) नामक एक पहलवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशेवर और निजी जीवन की समस्याओं से जूझता हुआ सफलता हासिल करता है.

साउथ में बिना डबिंग ही
पाकिस्तान और खाड़ी के देशों में बैन
बंद कमरे में पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी की मीटिंग, जानिए क्या हुई बात ?
वोट काटू पार्टी बनी कांग्रेस, जनता का
आतंकवाद - जरूरी है खबरों की गेटकीपिंग, तय हों मीडिया कवरेज की हदें
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन