अमेरिका। यूक्रेन में युद्ध को 'मोदी का युद्ध' कहने वाले, ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत सरकार के खिलाफ एक और बयान दिया है। रविवार को एक साक्षात्कार में नवारो ने कहा कि, "मोदी एक महान नेता हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वह पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों घुल-मिल रहे हैं, जबकि वह (भारत) दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 

इसके आगे नवारो ने कहा कि, मैं भारत के लोगों से बस इतना ही कहूंगा कि कृपया समझें कि, क्या हो रहा है। ब्राह्मण, भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। हमें इसे रोकना होगा।"

पीटर नवारो चीन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का जिक्र कर रहे थे। इस समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। सात साल में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चीन यात्रा थी। नवारो के बयान से लगता है कि, बड़े एशियाई देशों की करीबी उन्हें हजम नहीं हुई। व्यापर वार्ता स्थगित होने और अमेरिका के दबाव में न आने के चलते नवारो और उनके सहयोगियों द्वारा भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि, यह कथन कि 'ब्राह्मण भारतीय लोगों का शोषण कर रहे हैं और सभी लाभों पर एकाधिकार कर चुके हैं', भारत के मामले में ट्रंप प्रशासन के अधूरे और गलत ज्ञान को दर्शाता है। भारत के लोगों और ब्राह्मणों पर अजीब बयान देने वाले ट्रंप के सलाहकारों को बयान देने से पहले रिसर्च करने की आवश्यकता है।

संजय उवाच - जाति, बाहुबल के बीच विकसित बिहार के सपने!
विदेशी रिपोर्टिंग को SC ने बताया घिनौना, कैप्टन सभरवाल के पिता से कहा - बोझ नहीं उठाना चाहिए
वंदे मातरम गीत के छंदों को हटाया...देश में विभाजन के बीज बोए - कांग्रेस पर पीएम का हमला
नक्सलवाद का अंत : खत्म होने जा रहा लाल सलाम का आतंक!
रामबहादुर राय होने का अर्थ समझाती एक किताब - प्रोफेसर संजय द्विवेदी
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन